Delhi Metro: जल्द बनकर तैयार होगी डबल डेकर वायाडक्ट, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो फेस- 4 के तहत डबल डेकर वायाडक्ट बनाने का कार्य चल रहा है। कार्य 65 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मार्च 2025 तक इसको शुरू किया जाने की उम्मीद है।

Delhi Metro: दिल्ली में मेट्रो के फेज 4 के तहत मेट्रो कॉरिडोर बनाने का काम तेजी पर है। फेस-4 के तहत एक नहीं बल्कि तीन मेट्रो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इस मेट्रो कॉरिडोर में 46 नए मेट्रो स्टेशन है। बनने वाले इस मेट्रो कॉरिडोर से ज्यादा लोग फेस 4 में बनने वाले डबल डेकर वायाडक्ट की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और हो भी क्यों न ये है ही इतना खास।

Delhi Metro Phase 4 Double Decker Viaduct 3 Layer Bhajanpura to Yamuna Vihar

दिल्ली डबल डेकर वायाडक्ट का 65 प्रतिशत काम पूरा

दिल्ली में बनने वाले डबल डेकर वायाडक्ट का 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसमें ऊपरी लेवल पर मेट्रो का एलिवेटेड वायाडक्ट होगा तो निचले हिस्से पर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है, जिस पर गाड़ियां चलेंगी। सबसे नीचे रोड होगा।

End of Feed