मेट्रो के जरिए ITO के पास इंद्रप्रस्थ से जुड़ेगा बहादुरगढ़, 42 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य; DMRC ने टेंडर जारी किया

हरियाणा में बहादुरगढ़ से दिल्ली में ITO, कनॉट प्लेस, सराय काले खां या पूर्वी दिल्ली आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लेकिन यह परेशानी अब खत्म होने वाली है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ ग्रीन लाइन एक्टेंशन के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जिसे भी टेंडर मिलेगा, उसे 42 महीने में काम पूरा करना होगा।

दिल्ली-मेट्रो निश्चित तौर पर दिल्ली की लाइफलाइन है। दिल्ली के हर कोने को मेट्रो सेवा से जोड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन को ITO के पास इंद्रप्रस्थ से जोड़ने की योजना बनाई गई है। ग्रीन लाइन के कॉरिडोर को आगे बढ़ाने के लिए DMRC ने टेंडर जारी किया है। इस एक्टेंशन के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, अंडरग्राउंड टनल, रैंप और चार अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए यह टेंडर जारी किया है।

Delhi-Metro Green Line

दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन को इंद्रप्रस्थ तक बढ़ाया जाएगा

दिल्ली मेट्रो के फेस-4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच ग्रीन लाइन एक्सटेशन पर दयाबस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क और झंडेवालान मंदिर पर चार अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

End of Feed