दिल्ली MCD उपचुनाव में ट्रैवलिंग होगी आसान, DMRC का नया शेड्यूल जारी, जानें कब मिलेगी मेट्रो

दिल्ली में 12 वार्डों में होने वाले एमसीडी उपचुनाव के दौरान मतदान कर्मियों और स्टाफ की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने अपने संचालन समय में बदलाव किया है।

Delhi Metro New Timings: दिल्ली में होने वाले एमसीडी उपचुनावों के दौरान मतदान कर्मियों और अन्य स्टाफ की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो रेल सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। एमसीडी उपचुनावों के मतदान रविवार, 30 नवंबर 2025 को होंगे, ऐसे 12 वार्डों में उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे से सेवा शुरू करेगी। सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद समय-सारिणी सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार रहेगी। इसके अलावा, अंतिम ट्रेन का समय भी बढ़ाया गया है अब सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 11:30 बजे चलेगी, जो सामान्य समय 11:00 बजे से 30 मिनट देर है। बुधवार, 3 दिसंबर 2025, मतगणना के दिन भी मेट्रो सेवाएं सुबह 4:00 बजे से प्रारंभ होंगी और 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट में उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद मेट्रो नियमित कार्यदिवस की समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

Delhi Metro Adjusts Timings for MCD By-Elections (Symbolic Photo: iStock)

दिल्ली मेट्रो ने MCD उपचुनावों के लिए समय बदला (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

उपचुनाव की पूरी तैयारी

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग ने बताया कि सभी 580 मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदाता आयोग की आधिकारिक मोबाइल ऐप निगम चुनाव दिल्ली के जरिए रियल-टाइम कतार अपडेट, मतदाता खोज, उम्मीदवारों की जानकारी, मतदान केंद्र की लोकेशन, पीडब्ल्यूडी सुविधाएं, महत्वपूर्ण संपर्क और अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed