Delhi MCD: द‍िल्‍ली LG ने एमसीडी में 10 पार्षद क‍िए मनोनीत, सभी BJP से जुड़े नेता, नियुक्ति बेहद अहम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 4, 2023, 11:59 PM IST

Delhi MCD councilor: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षदों को मनोनित किए हैं, इसे काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत किये हैं, नामित पार्षदों को एल्डरमैन के नाम से जाना जाता है, यह नामित पार्षद नगर निगम के ज़ोन के चुनाव में वोटिंग भी करते हैं, दिल्ली नगर निगम में सबसे अहम भूमिका स्टैंडिंग कमिटी की होती है, स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिसमें से 12 सदस्य निगम के कुल 12 ज़ोन से चुनकर आते हैं। ऐसे में यह नियुक्ति बेहद अहम है

Delhi MCD councilor

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत किये हैं

10 नियुक्त पार्षदों के नाम-

1. विनोद कुमार

2. लक्ष्मण आर्य

3. मुकेश मान

4. महेश सिंह तोमर

5. राजकुमार भाटिया

6. मोहन गोयल

7. संजय त्यागी

8. राजपाल राणा

9. कमल जीत सिंह

10. रोहताश कुमार

गौर हो कि साल 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी इसी के साथ एमसीडी की सत्ता में रही लंबे समय से काबिज रही बीजेपी बाहर हो गई थी , AAP के 134, बीजेपी के 104 और कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे।

End of Feed