MCD के 12 वार्डों में होंगे उपचुनाव, आज से नॉमिनेशन होगा शुरू; हर सीट पर 8-10 दावेदार

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। इस चुनाव में कुल 6.98 लाख से अधिक मतदाता 30 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Delhi MCD Bypolls: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार सुबह जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 11 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां संबंधित वार्डों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र प्राप्त और जमा कर सकेंगे।

Nomination Process Begins Today for MCD Bypolls (Symbolic Photo: Canva)

MCD उपचुनावों के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस आज से शुरू (सिंबॉलिक फोटो: Canva)

नामांकन पत्र जमा करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 15 नवंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा, और मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करते समय ₹5,000 की जमानत राशि जमा करानी होगी।

End of Feed