Delhi MCD उपचुनाव में 12 सीटों पर वोटिंग शुरू: BJP-AAP के बीच कड़ा मुकाबला, क्या बीजेपी कर पाएगी क्लीन स्वीप?

Delhi MCD By-Elections 2025: दिल्ली नगर निगम के 12 खाली पड़े वार्डों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इन 12 सीटों पर 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर हैं। जहां बीजेपी 12 की 12 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत हासिल करना चाह रही है, वहीं दूसरी आम आदमी पार्टी दिल्ली पर अपनी खोई हुई पकड़ हासिल करने की कोशिश में है।

Delhi MCD By Elections 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 खाली पड़े वार्डों में नए पार्षद चुनने के लिए आज, रविवार 30 नवंबर 2025 को मतदान होने जा रहे हैं। 7:30 बजे इन सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन उपचुनावों को राजधानी में सत्तारूढ़ बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार के कामकाज पर एक जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के तौर पर देखा जा रहा है। MCD की इन 12 सीटों के पर कुल 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे, जिनकी किस्मत का फैसला होने वाला है। आज यानी 30 नवंबर को वोटिंग के तीन बाद यानी 3 दिसंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

Delhi MCD By-Elections

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025 (फोटो-Istock)

एमसीडी उपचुनाव में इन सीटों पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ने ही अपनी उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी का प्रचार संभाला, जबकि पूर्व सीएम आतिशी ने आप के अभियान का नेतृत्व किया, दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन हासिल करने के लिए शहर भर में ढेरों रैलियां की।

End of Feed