Delhi Mayor Elections 2023: भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, जानिए किसे मैदान में उतारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 05:09 PM IST

Delhi Mayor Elections 2023: BJP ने महापौर पद के लिए शिखा राय और उपमहापौर पद के लिए सोनी पांडे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, AAP ने मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल के नामों पर फिर एक बार भरोसा जताया है।

Delhi Mayor Elections 2023: दिल्ली में नगर निगम को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी खींचतान अब भी जारी है। इसी के मद्देनजर BJP ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में पर्याप्त संख्याबल न होने के बावजूद महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। संगठन ने महापौर पद के लिए शिखा राय और उपमहापौर पद के लिए सोनी पांडे के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, अगर बात करें आम आदमी पार्टी की तो उन्होंने मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल के नामों पर फिर एक बार भरोसा जताया है। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नामांकन फाइल के अंतिम दिन किया है, हालांकि चुनाव 26 अप्रैल को होना है।

Delhi Mayor Election 2023, Delhi MCD Election 2023, BJP

सिविक सेंटर में नामांकन दाखिल करतीं शिखा राय और सोनी पांडे।

जब भाजपा नेता के दावे से मची उथल-पुथल

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। महापौर पद की प्रत्याशी शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं, जबकि उपमहापौर पर की प्रत्याशी सोनी पांडे उत्तरपूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड की जनप्रतिनिधि हैं। बता दें कि, प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से पहले दिल्ली भाजपा के ही एक शीर्ष नेता ने दावा किया था कि चूंकि आम आदमी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश है, इसलिए पार्टी के महापौर व उपमहापौर पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। इस दावे के बाद आम आदमी पार्टी के खेमे में उथल-पुथल सी मच गई थी, कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया।

End of Feed