Delhi Mayor Election:आज दिल्ली को मिलेगा महापौर ! हंगामे के बाद MCD की बैठक में जानें क्या हैं आसार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 07:50 AM IST

Delhi Mayor Election: 6 जनवरी को एमसीडी की पहली बैठक में हुए जबर्दस्त हंगामे के बाद मेयर, डिप्टी मेयर और समिति के चुनाव नहीं हो पाए थे। उस दिन मनोनीत सदस्यों को निर्वाचित सदस्यों से पहले शपथ दिलाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP)ने मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद आप और भाजपा के नेताओं के बीच झड़प हो गई थी।

Delhi Mayor Election:क्या आज दिल्ली को उसका महापौर मिलेगा ? दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की मंगलवार को फिर से शुरू होने वाली बैठक को लेकर यही सबसे बड़ा सवाल है। इसके पहले 6 जनवरी को एमसीडी की पहली बैठक में हुए जबर्दस्त हंगामे के बाद मेयर, डिप्टी मेयर और समिति के चुनाव नहीं हो पाए थे। उस दिन मनोनीत सदस्यों को निर्वाचित सदस्यों से पहले शपथ दिलाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP)ने मोर्चा खोल दिया था। भारी बवाल के बीच कार्यवाही अगली तारीख के लिए टाल दी गई। हालांकि इस बार भी बैठक में हंगामे के आसार हैं। क्योंकि मीटिंग के एजेंडे में कहा गया है कि पहले निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

delhi mayor election

एमसीडी की बैठक आज

क्या है एजेंडा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक से पहले पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा है कि पिछली बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के कड़े विरोध के बावजूद उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त ‘एल्डरमेन’ पहले शपथ लेंगे। सत्या शर्मा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में उम्मीद जताई कि इस बार एमसीडी सदन में कार्यवाही बिना किसी अप्रिय घटना के होगी। उन्होंने कहा कि ‘मनोनीत सदस्य और ‘एल्डरमेन’ पहले शपथ लेंगे। फिर अन्य सदस्य शपथ लेंगे। मुझे नहीं लगता कि आप इस तरह का मुद्दा बनाएगी क्योंकि यह उनका नुकसान है। मुझे उम्मीद है कि हम कल महापौर का चुनाव कर पाएंगे।

End of Feed