Delhi: गुल्लक से पैसे निकालने के लिए पत्नी ने डांटा तो पति ने की आत्महत्या

दिल्ली में एक घरेलू विवाद के चलते हेमंत नाम के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब हेमंत की पत्नी ने गुल्लक से पैसे निकालने के बारे में उससे सवाल किया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। हेमंत पत्नी की शिकायत पर हेमंत के पिता ने भी उसे डांटा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Delhi News: नई दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के विशाल एन्क्लेव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवक हेमंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण सामान्य घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

suicide

गुल्लक से पैसे निकालने पर शुरू हुआ था विवाद (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक हेमंत भोरगढ़ की फैक्ट्रियों में डस्टिंग का काम करता था और अपने पिता, पत्नी, तीन भाई और दो बच्चों के साथ रहता था। कुछ दिन पहले हेमंत ने अपनी पत्नी की गुल्लक से 22 हजार रुपये निकालकर खर्च कर दिए थे, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया।

End of Feed