Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को झटका, आरोपी दिनेश अरोड़ा ने 'सरकारी गवाह' बनने की मांगी इजाजत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 7, 2022, 05:40 PM IST

dinesh arora government witness: दिल्ली शराब घोटाले मामले में बड़ा मोड़ आता दिख रहा हैं, मामले के आरोपी दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनने की इजाजत मांगी है।

Delhi Liquor Scam Case Update: दिल्ली नई आबकारी नीति घोटाला (Delhi Liquor Scam) मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा (dinesh arora) को सरकारी गवाह बनाने की अर्जी सीबीआई (CBI) ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की, अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज की कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि आरोपी दिनेश अरोड़ा भी इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहा, दिनेश अरोड़ा ने कहा कि मेरी तरफ से मेरे वकील हाल ही में एक अर्जी दी गई थी और मैं स्वेच्छा से सरकारी गवाह बनने को तैयार हूं। कोर्ट में अरोड़ा ने बिना दवाब के गवाही देने की शपथ ली वहीं दिनेश ने माफी की अर्जी भी डाली है ऐसा कहा जा रहा है।

End of Feed