Delhi Weather 20 August: दिल्ली में दिख रहे बारिश के आसार, बाढ़ का मंडरा रहा खतरा; जानें आज के मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में बीते दो दिनों के उमस भरे मौसम के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना बनती दिख रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम, कब आएगी बारिश।

Delhi Ka Mausam: भारत में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली में मौसम के क्या हालात रहने वाले हैं आइए जानते हैं।

delhi imd rain alert 20 august

आज दिल्ली में बारिश की उम्मीद (फाइल फोटो | PTI)

दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश

उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन मौसम अब करवट ले सकता है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

End of Feed