Bomb Threat in Delhi: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को अधिकारियों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईमेल दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को उनके आधिकारिक अकाउंट पर बुधवार को प्राप्त हुआ।
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को बम की धमकी वाला मेल मिला है
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया कि ईमेल बलवंत देसाई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भेजा था। बम धमकी वाले ईमेल में, देसाई ने 'दिल्ली में सबसे बड़े विस्फोट" की चेतावनी दी है।
धमकी भरे मेल में लिखा है, 'यह दिल्ली में सबसे बड़ा विस्फोट होगा, मंत्री को भी बुलाओ, सब उड़ा दिया जाएगा।' बम की इस धमकी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को भी पत्र लिखा है
हाई कोर्ट के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को भी पत्र लिखा है, अधिकारियों ने धमकी के बाद आयुक्त से उच्च न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का अनुरोध किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
