आज दिल्ली का मौसम
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में इस हफ्ते सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। हालांकि इस दौरान दिन में धूप भी निकलेगी। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रह सकता है। 15- 19 फरवरी तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है।
पहाड़ों में बदलेगा मौसम
स्काईमेट के अनुसार पहाड़ों पर फिर से बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 17 फरवरी से पहाड़ी इलाकों के मौसम में बदलाव दिखाई देगा। जिसका प्रभाव दिल्ली में भी नजर आएगा। इस दौरान यहां सर्द हवाएं चल सकती है। दिल्ली में अभी और दिनों तक सर्दी बनी रहने वाली है। फिलहाल सिर्फ सुबह और रात के समय ही लोगों को ठंड महसूस हो रही है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है। हालांकि 20 फरवरी को दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
