बारिश जोरदार, परेशानियां अपार: दिल्ली में भारी वर्षा के बाद जलमग्न हुई सड़कें, पटपड़गंज इलाके में एंबुलेंस समेत डूबी कई गाड़ियां

दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद यहां सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में स्थिति थोड़ी ज्यादा चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। यहां हाईवे के साथ वाली सड़क पर इतना पानी भरा हुआ है कि अन्य वाहनों के साथ एंबुलेंस तक डूब गई है। क्रेन की मदद से पानी में से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया है।

Delhi Waterlogging: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। जोरदार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित है। कई सड़के जलमग्न हो गई है। वैसे तो भारी बारिश के कारण पूरी दिल्ली का ही हाल खराब है, लेकिन सबसे बुरी स्थिति दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में देखने को मिल रही है। हाईवे के ठीक साथ वाली सड़क पर इतना अधिक पानी भरा हुआ है कि इस सड़क से गुजर रही एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां पानी में डूबी गई। गनीमत इस बात की थी कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।।

Delhi Geeta Colony

भारी बारिश से दिल्ली की गीता कॉलोनी में सड़कों पर भरा पानी (फोटो - टाइम्स नाउन नवभारत)

बताया जा रहा है कि क्रेन की मदद से एंबुलेंस को पानी से बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं कई अन्य गाड़ियां और बाइक भी फंसीं हुई हैं। यहां एक मिनी बस भी घंटों तक फंसीं रही। फिलहाल पानी निकालने का काम चल रहा है और काफी हद तक पानी निकाला भी दिया गया है। लेकिन अभी भी यहां पानी काफी लगा हुआ है। बता दें कि पानी हटाने के लिए मोटर पंप लगाया गया है।

End of Feed