दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने की तैयारी, इस दिन से एक महीने के लिए शुरू होगा स्वच्छता अभियान

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजधानी को साफ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि 1 अगस्त से एक महीने के लिए राजधानी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली सरकार लगातार राजधानी को अव्वल बनाने और प्रगति की दिशा में ले जाने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके लिए दिल्ली का सबसे पहले साफ होना आवश्यक है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई स्थानों पर गंदगी बढ़ती जा रही है। दिल्ली को साफ करने के लिए दिल्ली में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है।

Delhi CM

दिल्ली सरकार 1 अगस्त से शुरू करेगी स्वच्छता अभियान (फोटो - ANI)

दिल्ली में शुरू होगा एक महीने के लिए स्वच्छता अभियान

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार एक अगस्त से एक महीने का स्वच्छता अभियान शुरू करेगी, जिसमें स्कूल, निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) और सामुदायिक समूह सक्रिय रूप से भाग लेंगे। एक बयान के अनुसार, शुक्रवार को सचिवालय में सूद की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान व्यापक अभियान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

End of Feed