झुग्गीवासियों को फ्लैट में शिफ्ट कराएगी दिल्ली सरकार, 50 हजार फ्लैट्स को लेकर तैयार है योजना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह कहा है कि सरकार ने झुग्गीवासियों को 50 हजार खाली फ्लैट में स्थानांतरित करने की योजना तैयार कर ली है। उन्होंने पिछली सरकारों को फ्लैट आवंटन में विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही झुग्गी तोड़ने से पहले आवास देने की नीति पर भी जोर दिया।

Delhi News: दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और अतिक्रमण की जमीन पर चलाए जा रहे बुलडोजर का संबंध ऐसा है कि पिछले कुछ महीनों से इससे जुड़ी खबरों का तांता लगा हुआ है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के आरोप प्रत्यारोपों के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से जुड़ी एक और बात कही। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को उन 50 हजार फ्लैट में स्थानांतरित करने की योजना तैयार की है जिन्हें पिछले साल बनाया गया था लेकिन ये कभी किसी को आवंटित नहीं किए गए।

rekha gupta pti

CM ने 50 हजार फ्लैट्स का निरीक्षण किया (फाइल फोटो | PTI)

फ्लैट्स में शिफ्ट कराए जाएंगे झुग्गीवासी

मुख्यमंत्री ने साल 2011 के आसपास उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बनाए गए सरकारी फ्लैट का निरीक्षण किया और इस दौरान मीडिया से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि , "हमने हजारों पुराने फ्लैट की उचित मरम्मत और वहां सभी सुविधाएं मुहैया कराने के बाद इन फ्लैट के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले झुग्गीवासियों को यहां बसाने की योजना बनाई है।"

End of Feed