Delhi: नजफगढ़ होगा ट्रैफिक जाम फ्री, आप सरकार बनाएगी खास एलिवेटेड कॉरिडोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 01:13 PM IST

Delhi: नजफगढ़ क्षेत्र को जाम फ्री करने के लिए दिल्ली सरकार अब यहां पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रही है। इस 4.8 किमी लंबे एलिवेटेड रोड की मंजूरी मिल गई है। जल्‍द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू निर्माण कार्य भी जारी कर दिया जाएगा। इस एजिवेटेड कॉरिडॉर के बनने के बाद दिल्‍ली-हरियाणा बॉर्डर जाम मुक्‍त हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए अगले माह शुरू होगा टेंडर प्रक्रिय
  • कोरिडोर दिल्ली-हरियाणा के यात्रियों के लिए होगा वरदान
  • कापसहेड़ा, बहादुरगढ़, ढासा और नांगलोई रोड पर भार होगा कम


Delhi: नजफगढ़ क्षेत्र को जाम फ्री बनाने के लिए दिल्ली सरकार अब यहां पर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराने जा रही है। यह एजिवेटेड 4.8 किमी का होगा। इस प्रोजेक्ट को पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंजूरी दे दी है। मनीष सिसोदिया ने इस प्रोजेक्‍ट की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्‍ली सरकार राजधानी को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। जिसके तहत ही नजफगढ़ को जाममुक्त करने के लिए इसी साल एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर बुधवार को मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके पहले फेज को मंजूरी भी दे दी।

PWD Minister Manish Sisodia

पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया

अधिकारियों के अनुसार, नजफगढ़ रोड पर अभी रोजाना हैवी ट्रैफिक जाम लगता है। इस 4.8 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने के बाद इस जाम से राहत मिलेगी। कॉरिडोर के निर्माण के बाद कापसहेड़ा रोड, बहादुरगढ़ रोड, ढासा रोड व नांगलोई रोड से होकर आने जाने वाले वाहन इस एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर लंबे ट्रैफिक जाम से बच सकेंगे। इसके अलावा नजफगढ़-फिरनी रोड दिल्ली हरियाणा के बीच आने-जाने का प्रमुख मार्ग है। पीक आवर्स के दौरान इस पर भीषण जाम लगता है। इसे जाम मुक्त बनाने में यह एलिवेटेड कॉरिडोर मदद करेगा। इस कॉरिडोर का निर्माण हो जाने के बाद दिल्ली- हरियाणा आने जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। कॉरिडोर के बनने से बाहरी यात्रियों के साथ शहर के यात्रियों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

End of Feed