Delhi Night Life: दिल्ली के लोगों की लेट नाइट क्रेविंग को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत शहर में एक 'लेट नाइट फूड हब' स्थापित किया जाएगा। यह हब इंदौर 56 दुकान के एक मॉडल से प्रभावित है। बता दें कि लेट नाइट फूड मार्केट को दिल्ली के प्रमुख स्थलों पर खोला जाएगा, ताकि लोगों देर रात खाने के लिए परेशान न होना पड़े और दिल्ली में भी अन्य राज्यों की तरह नाइट लाइफ को इन्जॉय किया जा सके। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -
दिल्ली में लगेगा नाइट मार्केट (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो - कैनवा)
दिल्ली के इन स्थानों पर खुलेगी लेट नाइट फूड मार्केट
मिली जानकारी के अनुसार, नाइट मार्केट एनडीएमसी क्षेत्र में कनॉट प्लेस और लोधी रोड जैसे प्रमुख स्थलों पर खोला जाएगा। क्योंकि यह मार्केट नाइट मार्केट है तो इसका मतलब ही यह है कि जिस समय शहर की अन्य मार्केट बंद होगी, उस समय इसे खोली जाएगी। दिल्ली की इस नाइट मार्केट को रात 10 बजे के बाद खोने जाने की योजना बनाई जा रही है।
मिलेगा तरह-तरह का स्वादिष्ट खाना
दिल्ली की इस नाइट मार्केट में प्रसिद्ध फूड आउटलेट द्वारा संचालित फूड ट्रकों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि मार्केट का मुख्य उद्देश्य निवासियों और पर्यटकों को सुरक्षित, जीवंत और नियमित नाइटलाइफ का आनंद और अनुभव देना है।
कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने क्या कहा
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और एनडीएमसी सदस्य प्रवेश वर्मा ने इस योजना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य दिल्ली की रातों को दिन की गतिविधियों के समान जीवंत और आकर्षक बनाना है। यह योजना व्यवसाय मालिकों और युवा निवासियों को आकर्षित करेगी, जो राष्ट्रीय राजधानी में देर रात के लिए सुरक्षित और अधिक आकर्षक विकल्पों की तलाश में हैं। दिल्ली में नाइट मार्केट की स्थापना से न केवल स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह शहर की रात की संस्कृति को भी समृद्ध करेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
