Delhi Flood and Rain Update: यमुना के जलस्तर में गिरावट, दिल्लीवासियों के लिए राहत लेकिन जलजमाव बनी आफत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 16, 2023, 09:32 AM IST

Delhi Flood and Rain Update: यमुना नदी का जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। पानी घटने से दिल्लीवासियों को राहत मिल रही है। लेकिन जलस्तर बढ़ने पर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों जलजमाव होने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

Delhi Flood and Rain Update: यमुना के उफान से डूबे दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। अपने विकराल रूप से दिल्ली को सराबोर कर चुकी यमुना शांत होने लगी। यमुना का जलस्तर में अपने रिकॉर्ड से काफी कमी आई है। ITO पुल पर जहां पहले यमुना के ज्यादातर गेट बंद थे उन्हें भी अब खोल दिया गया है। जिससे पानी बिना थमे बहाव के साथ कालिंदी कुंज की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है।

यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है वहीं राजधानी दिल्ली में कल रात बारिश के बाद भी कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। राजघाट के पास जो इलाका है वह अभी भी जलमग्न नजर आ रहा है पानी आसपास काफी ज्यादा भरा हुआ है। सड़कों पर थोड़ा हिस्सा पानी का जरूर कम हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने जिस तरह से आशंका जताई है कि पहाड़ी राज्यों पर आने वाले 4 दिनों तक बारिश होगी और दिल्ली एनसीआर में बारिश की तस्वीरें नजर आयेगी।

End of Feed