Delhi Fire: बवाना की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके के बाद गिरी इमारत; 17 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली में आज तड़के बवाना की एक फैक्टरी में आग लगने से विस्फोट हुआ, जिससे इमारत ढह गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस की टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।

Delhi Factory Fire: दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में भीषण आग गई। जिसके बाद तेज विस्फोट होने से इमारत ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 17 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस की टीम इस घटना की जांच कर रही है।

delhi Fire

दिल्ली में आग की घटना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘तड़के चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 17 गाड़ियां सेक्टर दो में घटनास्थल पर भेजी गईं।’’ बहुमंजिला इमारत से घना काला धुआं निकलता दिखा जो पूरे ढांचे के आग की चपेट में आने के बाद विस्फोट के चलते ढह गई। अधिकारियों ने बताया फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कुछ ही देर बाद विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

End of Feed