Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी M2K के सामने, एक साथ कई बिल्डिंगों मे लगी भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, ये आग दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 स्थित एम2के मॉल के एक शोरूम में बुधवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग को रात 8.35 बजे आग लगने की सूचना मिली। कम से कम पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
दिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग
फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थिति का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
