Delhi News: गर्मी के साथ बढ़ी दिल्ली में बिजली की मांग, आज टूट गया इस साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली में शुक्रवार को इस साल अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग दर्ज की गई। SLDC के आंकड़ों से पता चला कि बिजली की मांग 6,867 मेगावाट पर पहुंच गयी थी। इस साल गर्मियों के दौरान बिजली की अधिकतम मांग पहली बार 9,000 मेगावाट तक पहुंच सकती है, जो अबतक की सबसे अधिक मांग होगी।

Delhi Electricity Demand: दिल्ली को शुक्रवार को पारा चढ़ गया और इसी के साथ बिजली की मांग का इस साल का रिकॉर्ड टूट गया। आज, यानी शुक्रवार को बिजली की मांग 6,867 मेगावाट पर पहुंच गई। यह इस साल अब तक की सबसे अधिक मांग है। इससे पहले, गुरुवार को अधिकतम बिजली मांग 6,474 मेगावाट रही थी।

delhi power demand reached highest today for this year

शुक्रवार को दिल्ली में रही बिजली की सबसे अधिक मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शुक्रवार को हुई सबसे अधिक मांग

वितरण कंपनियों टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर डीडीएल) और बीएसईएस ने बिजली की बढ़ी हुई मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग शुक्रवार दोपहर 3:17 बजे सर्वाधिक 6,867 मेगावाट पर पहुंच गई।

End of Feed