दिल्ली

दिल्ली की आबोहवा फिर हुई खराब, GRAP-1 लागू; जानिए किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

दिल्ली एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर से खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी ग्रैप के पहले चरण (GRAP-1) को लागू करने का आदेश जारी किया है। इसी के साथ ही दिल्ली एनसीआर में कुछ बंदिशें लगाई गईं।

Image

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू

Photo : iStock

Delhi NCR GRAP-1 Restrictions: दिल्ली एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर से खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी ग्रैप के पहले चरण (GRAP-1) को लागू करने का आदेश जारी किया है। इसी के साथ ही दिल्ली एनसीआर में कुछ बंदिशें लगाई गईं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यह आदेश बुधवार रात को धूल भरी आंधी के बाद लगातार दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किए जाने के बाद जारी किया।

कैसी है दिल्ली की आबोहवा?

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार सुबह नौ बजे 297 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

27 सूत्रीय कार्य योजना लागू

ग्रैप-1 के अनुसार, 27 सूत्रीय कार्य योजना पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू है जिसमें सड़कों की समय-समय पर सफाई, वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट की जांच, डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध इत्यादि शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article