मौसम का यू-टर्न: दिल्ली में 2014 के बाद पहली बार नहीं चली लू, जानिए क्या रही वजह

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 30, 2023, 06:38 PM IST

दिल्ली में 2014 के बाद से मौसम ने पहली बार ऐसी करवट ली है कि मानसून से पहले राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को लू का प्रकोप नहीं झेलना पड़ा।

मौसम का मिजाज इस साल की शुरुआत से ही बदला-बदला है। कभी तेज गर्मी फिर अचानक बारिश और ठंड, पिछले कुछ महीनों में मौसम ने अजब-गजब रूप दिखाया है। जिन दिनों में लू चलती है, उन दिनों में बारिश की फुहारें गिर रही हैं। दिल्ली में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज नजर आया।

दिल्ली में 2014 के बाद से मौसम ने पहली बार ऐसी करवट ली है कि मानसून से पहले राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को लू का प्रकोप नहीं झेलना पड़ा। प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि कुछ इलाकों में अप्रैल और मई में बहुत थोड़े समय के लिए लू जैसे हालात देखे गए। पिछला इतिहास देखें तो दिल्ली में सबसे गर्म महीने मई में औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस बार इस महीने में तापमान सामान्य से नीचे रहा और अधिक बारिश हुई।

End of Feed