Delhi: दून एक्सप्रेस-वे पर इस डेट से सफर, गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, जानें एक्सप्रेस-वे की हर डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 01:14 PM IST

Delhi: दिल्ली से देहरादून के बीच फास्‍ट कनेक्टिविटी देने के लिए बन रहे दून एक्सप्रेस-वे के खुलने की डेट आ गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऋषिकेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस एक्‍सप्रेसवे को वाहनों के आगमन के लिए एक जनवरी 2024 को खाल दिया जाएगा। जिसके बाद वाहन चालक महज ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दून एक्‍सप्रेसवे को 1 जनवरी 2024 को खोल जाएगा
  • एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कार्य 40 फीसदी हुआ पूरा
  • एक्‍सप्रेसवे से देहरादून पहुंचने में लगेगा महज 2.5 घंटे


Delhi: दिल्ली से देहरादून के बीच फास्‍ट कनेक्टिविटी देने के लिए बन रहे दून एक्सप्रेस-वे के खुलने की डेट आ गई है। इस एक्‍सप्रेसवे को वाहनों के आवगमन के लिए 1 जनवरी 2024 को खोल दिया जाएगा। जिसके बाद इन दोनों प्रमुख शहरों के बीच लगने वाला ट्रेवल टाइम 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा। इस एक्‍सप्रेसवे को खोलने के डेट का ऐलान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऋषिकेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। गडकरी ने बताया कि हम दिल्‍ली को देहरादूर, हरिद्वार और ऋषिकेश से सीधे तौर पर जोड़ रहे हैं। इस एक्‍सप्रेसवे के शुरू होने के बाद इन जगहों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से भी उतना ही समय लगेगा, जितना समय अभी हवाई मार्ग से लगता है।

Delhi: दून एक्सप्रेस-वे पर इस डेट से सफर, गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, जानें एक्सप्रेस-वे की हर डिटेल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करीब 40 फीसदी कार्य पूरा हो गया है और इसे दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान गडकरी ने यह भी बताया कि, वे अभी इस एक्‍सप्रेसवे के प्रगति से संतुष्‍ट नहीं हैं, इसलिए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके बन जाने के बाद वाहन चालकों को दिल्ली से देहरादून के बीच सफर करने में मात्र 2.5 घंटे का समय लगेगा। गडकरी ने यह भी बताया कि, यह एक्‍सप्रेसवे उत्‍तराखंड के लिए फास्‍ट कनेक्टिविटी देने के साथ इतिहास, संस्‍कृति और विरासत की बड़ी ताकत भी बनेगा।

End of Feed