दिल्ली में DCW चीफ भी नहीं सेफ! रात को हुई छेड़छाड़, बोलीं- कार से मुझे घसीटा, अंजलि जैसा मेरा भी हो सकता था हाल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 19, 2023, 08:10 PM IST

Swati Maliwal molested in Delhi: मूल रूप से उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजियाबाद की रहने वाली स्वाति मालीवाल एक्टिविस्ट रही हैं। डीसीडब्ल्यू ज्वॉइन करने से पहले वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाहकार (सार्वजनिक शिकायतों के लिए) थीं।

Swati Maliwal molested in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली औरतों के लिए सेफ है या नहीं?...यह डिबेट एक बार फिर से सड़क से सोशल मीडिया तक गर्मा गई है। दरअसल, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की चीफ स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि उनके साथ शहर में रात के समय न सिर्फ छेड़खानी हुई बल्कि उनको कार वाले ने घसीटा भी। वह उन्हें 10-15 मीटर तक घसीट कर ले गया। उनके साथ भी अंजलि (कंझावाला केस में मारी गई लड़की) जैसा ही कुछ हो सकता था।

गुरुवार (19 जनवरी, 2023) को टि्वटर के जरिए उन्होंने बताया, "कल (18 जनवरी, 2023) देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात निरीक्षण कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।"

End of Feed