ब्रांडेड कपड़ों पर 90% डिस्काउंट, दिल्ली में लगेगी सबसे बड़ी सेल! जानें डेट

अगर आप भी सस्ते में शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको गर्मी और तेज धूप में सरोजिनी और पालिका में भटकने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली में यहां 5 स्टार होटल में ब्रांडेट कपड़ों पर 90% का डिस्काउंट मिल रहा है। जहां आप कपड़ों से लेकर कॉस्मेटिक, होम डेकोर और ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं-

Delhi: जब भी सस्ते कपड़ों की खरीदारी की बात होती है, तो दिल्ली के सरोजिनी नगर और पालिका बाजार का नाम जरूर आता है। दिल्ली के ये ऐसे ऐसे बाजार हैं, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के खरीदारी के लिए बेस्ट जगह है। ये मार्केट सालों से खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। यहां आप कपड़े, जूते, बैग्स, ज्वेलरी, बेल्ट, इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर तक सबकुछ खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां से आप अपने घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम भी ले सकते हैं। यहां लाइन से ढेरों दुकानें लगती हैं, जहां आपको अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए एक के बाद एक दुकान पर जाना पड़ता है। जिसमें आपका टाइम भी ज्यादा जाता है और आपको परेशानी भी होती है। ऊपर ये बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप। ऐसे में इन बाजारों की तरफ रुख करने से पहले एक बार आप सोच में जरूर पड़ जात होंगे। लेकिन, अगर आपने खरीदारी का प्लान बना ही लिया है तो इसके लिए अब सरोजिनी या पालिका ही क्यों जाना ?

sale

sale

हालांकि, इन मार्केट्स में बहुत सी दुकानें हैं, जहां आप अपना मनपसंद सामान खरीद सकते हैं। लेकिन, इतनी तेज गर्मी और धूप में इन बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ? अब आप सोच रहे होंगे कि सस्ते में शॉपिंग के लिए और कहां जाएं ? तो आपको बता दें कि अब सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए आपको इन बाजारों में नहीं जाना होगा। जी हां,अब दिल्ली के 5 स्टार होटेल से आप ब्राडेंड कपड़े बहुत ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके लिए आपको कहां और कब जाना होगा।

End of Feed