New Delhi: राजधानी में एक व्यक्ति को अपनी बेटी को परेशान कर रहे युवक को टोकना भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी ने अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी। हत्या की यह घटना दिल्ली के वजीराबाद (Wazirabad) इलाके की है। मृतक की शिनाख्त जवाहर लाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी की पहचान वजीराबाद के रहने वाले मनोज के तौर पर हुई है।
दिल्ली में बेटी को परेशान कर रहा था युवक, रोकने पर पिता की हत्या
Delhi Police के अनुसार जवाहर अपने परिवार के साथ वजीराबाद में रहते थे। जवाहर लाल की 28 साल की शादीशुदा बेटी का पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से वह बीते कुछ दिनों से पिता के घर पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला मनोज जवाहर की बेटी को परेशान करता था। जवाहर ने मनोज को बेटी को परेशान करते देखा तो बेटी को घर भेजकर मनोज को डांटना शुरू कर दिया।
जमीन पर गिरा कर लात घूसों से जमकर पीटा
बताया जा रहा है कि सरेआम डांटने पर मनोज को गुस्सा आ गया। और उसने जवाहर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मनोज ने जवाहर को जमीन पर गिराकर लात घूसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट का शोर सुनकर लोग बीच बचाव करने पहुंचे, लोगों की भीड़ बढ़ता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप ये घायल जवाहर को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस वारदात में किसी अन्य के शामिल होने का पता नहीं चला है। वहीं, इस वारदात के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
