दिल्ली

Delhi Covid Cases: दिल्ली में कोविड के बढ़े मामले, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह में 99 नए संक्रमित पाए गए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 104 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Image

दिल्ली में एक हफ्ते में आए 99 केस (सांकेतिक तस्वीर)

Covid Cases In Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली में 99 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 24 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में 104 सक्रिय मरीज हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है।

बिहार में भी कोविड मामले की पुष्टि

इसके अलावा, बिहार में भी कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है। पटना में 31 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो कि किसी यात्रा के बिना ही संक्रमित हुआ है। यह मामला सोमवार को सामने आया। हाल के दिनों में, भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

गुरुग्राम से आए चार मामले

साइबर सिटी गुरुग्राम में पिछले पांच दिनों में कोरोना के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। इन चार मरीजों में एक 31 वर्षीय महिला, एक 62 वर्षीय बुजुर्ग, एक 45 वर्षीय पुरुष और एक 33 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। महिला कुछ दिनों पहले मुंबई से वापस लौटी थी। वहीं बुजुर्ग की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। जांच में चारों मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

आंकड़ों के साथ बढ़ती चिंता

देश में पिछले दिनों में कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत भी हुई है, हालांकि समाचार एजेंसी ANI ने साफ किया कि मृतकों को दूसरी गंभीर बीमारियां थीं। कोविड-19 महामारी ने 2020 से अब तक लाखों लोगों की जान ली है ऐसे में एक बार फिर बढ़ रहे आंकड़े चिंता का सबब बन रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article