Delhi Budget: दिल्ली सीएम ने साधा पिछली सरकार पर निशाना, विधानसभा में बजट पेशी के दौरान बोलीं रेखा गुप्ता

Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश हो रहा है। सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश करने के दौरान पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार पर जम कर बरसीं।

Delhi Budget 2025: कल यानी सोमवार, 24 तारीख से शुरू हुए बजट सत्र में आज बजट पेश हो रहा है। इस दौरान बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पिछली सरकार, यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पर खूब बरसीं। तमाम मुद्दों पर बोलते हुए दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा, कि आप और हम में बहुत फर्क है। आप केवल वादा करते थे और हम वादा निभाते हैं। आप पीएम और एलजी को गालियां देते थे, हम मिलकर काम करेंगे। हम अपना दिमाग दिल्ली की समस्याओं के निराकरण में लगाएंगे। आप ने अपना शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनाएंगे। आपने खुद के लिए लाखों रुपए का टॉयलेट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे।

rekha gupta accused AAP in budget

सीएम ने पिछली सरकार को कोसा

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने ये भी कहा, कि केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए, ताकि उनका प्रचार हो। उनके जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।

End of Feed