दिल्ली की 27 पॉलिटिकल पार्टियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की तैयारी, चुनाव आयोग ने दिया नोटिस

दिल्ली में 27 गैर मान्यता प्राप्तपॉलिटिकल पार्टियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। सालों से चुनाव न लड़ने के कारण उनके रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता की दिशा में यह कदम उठाया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में रजिस्टर्ड मगर गैर मान्यता प्राप्त 27 राजनीतिक दलों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने इन दलों को 3 जुलाई को नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि अगर तय समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया तो इनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।

eci

27 पार्टियों को मिला नोटिस

सालों से नहीं लड़े हैं चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक ये दल बीते छह सालों में लोकसभा, विधानसभा या किसी उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार पाए हैं। इसके चलते इनकी गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं और पंजीकरण की वैलिडिटी पर विचार किया जा रहा है।

End of Feed