Delhi Cabinet: दिल्ली के प्रदूषण से निपटने को बरसाए जाएंगे बादल, कृत्रिम बारिश के ट्रायल को मिली मंजूरी

दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश की तैयारी कर रही है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। IIT कानपुर की देखरेख में चलने वाली इस परियोजना में कुल 3.21 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है।

Artificial Rain In Delhi: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने की कोशिशों में काफी समय से चर्चा में रही क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कृत्रिम बारिश कराने के पांच ट्रायल की मंजूरी दी गई है। इसकी जिम्मेदारी IIT कानपुर को सौंपी गई है। हर ट्रायल की लागत 55 लाख होगी और इसके लिए कुल 3.21 करोड़ खर्च अनुमानित है।

delhi cabinet permitted cloud seeding

दिल्ली सरकार ने दी कृत्रिम वर्षा को मंजूरी (फाइल फोटो)

3.21 करोड़ का आएगा खर्च

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि हर क्लाउड सीडिंग ट्रायल की लागत लगभग 55 लाख होगी। पांच ट्रायल के लिए कुल अनुमानित खर्च 2.75 करोड़ है। इसके अलावा, की जाने वाली व्यवस्थाओं जैसे एयरक्राफ्ट की कैलिबरेशन, केमिकल स्टोरेज और लाजिस्टिक के लिए 66 लाख का खर्च तय किया गया है। इस तरह प्रोजेक्ट की कुल लागत 3.21 करोड़ आएगी।

End of Feed