दिल्ली

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन, दिल्ली में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

दिल्ली सरकार ने मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं।

Image

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गुरुवार को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। सरकार के सेवा विभाग द्वारा देर शाम जारी एक आदेश में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारियों को देखते हुए अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिला मजिस्ट्रेट किसी भी आपात स्थिति के मामले में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दिल्ली में हाई अलर्ट किया गया है और शहर के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ‘इंडिया गेट’ पर सैर-सपाटा करने वालों को वहां से हटने के लिए कहा गया और वहां यातायात नियंत्रित किया गया। पुलिस ने घोषणा की कि लोग इंडिया गेट का क्षेत्र खाली कर दें। हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि सड़कों को खाली रखना रोजमर्रा का चलन है। नयी दिल्ली के उपायुक्त देवेश महला ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। कोई भी कल आ सकता है और इसे देख सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जिला मजिस्ट्रेट किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस सतर्क और सक्रिय रहेगी। रात की निगरानी बढ़ा दी गई है। हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात करेंगे। देर शाम जारी आदेश में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक छुट्टी पर जाने पर रोक लगा दी है।

नयी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की गई। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वे त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का विश्लेषण कर रहे हैं और किसी भी तरह की खामियों की पहचान कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी जोन के विशेष आयुक्त सभी 15 जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पंजाब में पुलिस की छुट्टियां रद्द

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों में सभी विद्यालयों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है तथा सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए कठोर जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। इसके एक दिन बाद पंजाब इन सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article