Delhi News: कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, इतने लाख रुपये की मांगी रंगदारी

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रह रहे कपड़े के एक कारोबारी को वीडियो कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस कॉल की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला बदमाश कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पैसे मांगने वाला ये बदमाश खुद को एक नामी गैंगस्टर का साथी बता रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कपड़ा कारोबारी से वीडियो कॉल पर पैसे मांगे हैं। उसने कारोबारी को पिस्टल दिखाकर डराया है। आरोपी ने कारोबारी को अगले दिन तक पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी है।

Delhi Businessman Receives Death Threat and Demands for Extortion of 25 Lakh

दिल्ली के एक कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी

इस कारोबारी की कपड़े की दुकान है और इसका नाम नासिर अली बताया जा रहा है। पीड़ित गली नंबर 9, विजय पार्क मोहनपुरी का निवासी है। पीड़ित कारोबारी की कपड़े की दुकान उसके घर के नीचे ही है। पीड़ित कारोबारी नासिर अली ने बताया कि देर रात अचानक उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन उठाते ही आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू किया और जान से मारने की धमकी दी।

End of Feed