Delhi Budget: विश्व पर्यटन केंद्र बनेगा दिल्ली, इतिहास-कला और संस्कृति का दिखेगा अद्भुत संगम, फिल्म महोत्सव का भी होगा आयोजन

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली बजट पेश करते हुए सीएम ने कहा कि राजधानी विश्व पर्यटन केंद्र बनेगा। लोगों को दिल्ली के लड़ाई-झगड़ों के लिए नहीं बल्कि सदियों के इतिहास, कला, संस्कृति और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा।

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली विधानसभा में आज यानी मंगलवार, 25 मार्च को बजट 2025-26 पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को पर्यटन क्षेत्र में अव्वल बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को विश्व पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली न केवल स्वतंत्र भारत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कई ऐतिहासिक घटनाओं के किस्से और कहानियां अपने में समेटे हुए हैं। लेकिन आज भी दिल्ली लड़ाई-झगड़ों और आपराधिक घटनाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में दिल्ली सरकार का प्रयास है कि दिल्ली अपने इतिहास, कला, संस्कृति और परंपराओं के लिए जानी जाए। इसलिए दिल्ली बजट 2025-26 में पर्यटन पर भी फोकस किया गया है।

CM Rekha Gupta.

विश्व पर्यटन केंद्र बनेगा दिल्ली

पूरे देश को जोड़ता है दिल्ली का इतिहास

दिल्ली विधानसभा में वार्षिक बजट पेश करते हुए सीएम ने दिल्ली को विश्व पर्यटन केंद्र बनाना की बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं। यहां का इतिहास और विकास इसे पूरे देश से जोड़ता है। दिल्ली केवल एक शहर नहीं है, यह सदियों का इतिहास है, कला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली लड़ाई-झगड़े और तू-तू मैं-मैं के लिए जाना जाता है। हम दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पर्यटन क्षेत्र के लिए 117 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है।

End of Feed