Welcome to Delhi... अब शानदार होंगे दिल्ली के एंट्री गेट, बॉर्डर पर दिखेगी राजधानी की खूबसूरत झलक

दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर पीडब्ल्यूडी और डीटीटीडीसी एक साथ काम करेंगे। जिसके पहले चरण में आनंद विहार, टिकरी बॉर्डर और मयूर विहार फेज-एक शामिल हैं। दिल्ली के इन बॉर्डरों को सुंदर और आकर्षक आकार और डिजाइन दिया जाएगा। साथ ही इसे रोशनी और हरियाली से सुज्जित किया जाएगा।

Delhi Border Beautification Work: देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों को आकर्षक रूप मिलने वाला है। दिल्ली सरकार ने प्रमुख प्रवेश द्वारों के सौर्दर्यीकरण की योजना बनाई है। जिसके पहले चरण में छह बॉर्डर गेट को खूबसूरत बनाया जाएगा। जिसमें आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर, मयूर विहार फेज-एक, बदरपुर, गुरुग्राम बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर शामिल हैं। इस योजना के तहत दिल्ली के हर बॉर्डर को अलग-अलग डिज़ाइन और आकार दिया जाएगा। जिसमें रोशनी और हरियाली की खास व्यवस्था रहेगी। हर बॉर्डर के आसपास 200 मीटर के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिससे लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने पर राजधानी की सांस्कृतिक विरासत की झलक मिल सके। दिल्ली सरकार की इस योजना का उद्देश्य दिल्ली के बॉर्डरों को आकर्षक बनाकर राजधानी की पहचान को मजबूत बनाना है।

Delhi (3)

दिल्ली

इन बॉर्डरों के लिए टेंडर जारी

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के बॉर्डर से प्रवेश करते समय ऐसा महसूस नहीं होता है कि राजधानी में आए हैं। वहीं पड़ोसी राज्यों में जाने पर बॉर्डर से प्रवेश करते ही ऐसा एहसास होता है। दिल्ली बॉर्डर के सौंदर्यीकरण की योजना पर दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) और पीडब्ल्यूडी मिलकर काम करने वाले हैं। इस योजना के तहत PWD ने मयूर विहार फेज-वन के बॉर्डर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.82 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत सिविल, उद्यान और इलेक्ट्रिक से जुड़ा काम किया जाएगा। वहीं टीकरीकलां बॉर्डर के लिए 12 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च तय किया गया है।

End of Feed