दिल्ली

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ रही बिजली की डिमांड, आज 7265 मेगावाट तक पहुंची मांग

दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को राजधानी में यह आंकड़ 7265 मेगावाट तक पहुंच गया, यह मई में बिजली की मांग का अब तक का सबसे उच्च स्तर है। दिल्ली में बिजली की खपत बढ़ने की वजह बढ़ता तापमान और उमस है। बिजली वितरण कंपनियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिजली की डिमांड 8000 मेगावाट तक जा सकती है।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Power Demand: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को राजधानी में बिजली की डिमांड 7265 मेगावाट तक पहुंच गई। इसी के साथ दिल्ली में बिजली की डिमांड का इस सीजन का रिकॉर्ड टूट गया। यह पिछले रिकॉर्ड 16 मई 2025 को दर्ज 6851 मेगावाट से काफी ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार बिजली की खपत बढ़ने की वजह दिल्ली में उमस भरी गर्मी और बढ़ता तापमान है। आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

वीकेंड पर बिजली की खपत में आई कमी

दिल्ली में सोमवार को बिजली की मांग मई माह में अब तक की सबसे अधिक रही। हालांकि शनिवार और रविवार को बिजली की मांग में थोड़ी कमी देखने को मिली। इस दौरान हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही ऑफिस भी इन दोनों दिन बंद रहे। जिस कारण बिजली की खपत में भी कमी दर्ज हुई। लेकिन 19 मई को बिजली की जितनी मांग रही, उतनी पहले कभी नहीं देखी गई। आज दोपहर 3:29 बजे बिजली की डिमांड 7265 मेगावाट पर पहुंच गई। आने वाले दिनों में यह 8000 से 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है।

बिजली की मांग के पुराने आंकड़े

दिल्ली में बिजली की डिमांड के पुराने आंकड़ों को देखा जाए तो 19 मई 2024 को यह 7164 मेगावाट रही, यह पिछले 5 सालों में सबसे अधिक रही।

दिल्ली के तीन प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड ने बिजली की अधिकतम मांग 3227 मेगावाट दर्ज की। बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने 1586 मेगावाट और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने 2136 मेगावाट की बिजली मांग रिकॉर्ड की। वहीं 19 जून 2024 को बिजली की मांग 8656 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस साल भी बिजली की मांग जून में 9000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!