दिल्ली भाजपा कराएगी बुजुर्गों और सीनियर सिटीजन्स को निशुल्क तीर्थयात्रा, 13 अप्रैल से होगी शुरूआत

  • Authored by: अमित गौतम
  • Updated Apr 12, 2023, 11:11 PM IST

Free Pilgrimage for Senior Citizens:भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओ को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराने का एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है।

Free pilgrimage for Elderly & Senior Citizens: दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराने का एक बड़ा अभियान दिल्ली BJP करने जा रही है, इसकी शुरुआत 13 अप्रैल को कोंडली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा करेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। भाजपा यह अभियान सहयोगी स्वयं सेवी संस्था "आओ साथ चलें" के साथ मिलकर कर रही है।

Delhi BJP free pilgrimage for elderly and senior citizens

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराने जा रही है

कहां होगी यात्रा ?

दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने बताया कि मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में 13 अप्रैल से तीर्थयात्रा की शुरुआत होगी, जिसमें हर हफ्ते दो बसें जाएंगी। हर बस में 50 तीर्थयात्री यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। पहले चरण में चार बसे यात्रा के लिए रवाना होंगी। इसमें दिल्ली के करीब दो सौ तीर्थ यात्री शामिल होंगे।

End of Feed