Delhi: Bhajanpura चौक से सुबह-सुबह हटाए गए मंदिर और मजार, PWD के अभियान के बीच भारी पुलिस बल तैनात

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 2, 2023, 09:03 AM IST

Bhajanpura: डीसीपी नॉर्थईस्ट जॉय एन टिर्की ने बताया, भजनपुरा चौक पर अतिक्रमण अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था।

Bhajanpura: दिल्ली के भजनपुरा में रविवार सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच चौक के बीच में बनी मजार और मंदिर को हटा दिया गया। इसके लिए भारी संख्याा में पुलिसबल तैनात किया गया था। मजार के कारण अक्सर जाम लगता रहता था। इसे हटाने के लिए लंबे समय से बातचीत चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा चौक पर यह मजार करीब तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी थी।

डीसीपी नॉर्थईस्ट जॉय एन टिर्की ने बताया, भजनपुरा चौक पर अतिक्रमण अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों ढांचों को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।

End of Feed