...तो इस वजह से महिला की गई जान? आपत्तिजनक स्थिति में था पति; बेड बॉक्स' हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Bed Box Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी में एक फ्लैट में एक ‘बेड बॉक्स’ के अंदर से महिला का शव बरामद होने के एक दिन बाद शनिवार को फ्लैट के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ के विश्लेषण से पुष्टि हुई है कि तीनों आरोपी 23 मार्च को एक साथ जयपुर गए थे।

Bed Box Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी में एक फ्लैट में एक ‘बेड बॉक्स’ के अंदर से महिला का शव बरामद होने के एक दिन बाद शनिवार को फ्लैट के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और अभय कुमार झा उर्फ सोनू (29) के रूप में हुई है। महिला का पति आशीष कुमार (45) फरार है।

Arrest

आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्र ने बताया कि अंजू उर्फ अंजलि (35) अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। कुछ दिन पहले उसने तीनों लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद वह घर छोड़कर पंजाब के लुधियाना में अपने माता-पिता के घर चली गई। सूत्रों के अनुसार, आशीष 21 मार्च को लुधियाना गया और अंजू को वापस दिल्ली ले आया, इसके दो दिन बाद 23 मार्च को तीनों लोगों ने अंजू की हत्या करके शव को मिश्रा के फ्लैट में एक बेड के अंदर डाल दिया और जयपुर भाग गए, जहां वे झा के चचेरे भाई के घर पर रुके।

End of Feed