Delhi Assembly Election: 46 प्रतिशत प्रत्याशियों ने पांचवीं से 12वीं कक्षा तक की है पढ़ाई

Delhi Election Candidates Education: छह उम्मीदवारों ने औपचारिक स्कूली शिक्षा के बिना खुद को साक्षर घोषित किया है वहीं 29 उम्मीदवारों ने खुद को निरक्षर बताया है। 2020 के चुनाव की तुलना में, विश्लेषण किए गए उम्मीदवारों की संख्या 672 से बढ़कर 699 हो गई है।

Delhi Election Candidates Education: दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे 699 उम्मीदवारों में से 46 प्रतिशत ने पांचवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)' ने यह जानकारी दी।एडीआर के मुताबिक अन्य 46 प्रतिशत प्रत्याशियों ने स्नातक से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है।

Delhi Election Candidates Education

ADR ने यह जानकारी दी (प्रतीकात्मक फोटो)

एडीआर ने पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पर अपनी यह रिपोर्ट जारी की है।इस विश्लेषण से 699 उम्मीदवारों की शैक्षणिक विविधता के बारे में जानकारी मिली है।

End of Feed