Delhi School Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग अचानक ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में स्थित ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास स्थित चार मंजिला इमारत की बताई जा रही है। हादसे के जानकारी मिलते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है।
इस मामले में जो अभी तक अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक बुराड़ी मामले में अभी तक टोटल 10 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं,और 3 बच्चे शामिल सभी घायल है,और सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है
बिल्डिंग के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार यानी 27 जनवरी की शाम 7 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर सर्विस की 9 गाड़ियों को भेजा गया। एनडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। एनडीआरएफ और फायर सर्विस टीम द्वारा मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बिल्डिंग के मलबे में अभी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि यहां मजदूर रह रहे थे। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ द्वारा मशीनें भी मंगवाई गई है। NDRF और फायर सर्विस की टीम मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर मुमकिन कोशिश में जुटी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
