दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में नहीं पड़ रही जनवरी वाली ठंड, दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 28 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मौसम साफ रहेगा। शाम के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस हफ्ते कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में इस बार जनवरी वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। इस महीने के शुरुआती दिनों में ठंड ने अपना जोर दिखाया था। जिसके बाद सर्दी का असर कम हो गया। पिछले कई दिनों से दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की धुंध छाई रह सकती है। इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिससे राजधानी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज आंशिक बादल छाएंगे

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप भी निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शाम में आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम 24 डिरी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 29 जनवरी से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी और एक फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर में 29 जनवरी से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। यहां कई इलाकों में बारिशसंभावना बनती नजर आ रही है। साथ ही तेज हवाओं के चलने से ठंड भी बढ़ेगी। यूपी और बिहार में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article