दिल्ली

'हरियाणा ने किया दिल्ली का पानी जहरीला...' AAP के सनसनीखेज दावे पर चुनाव आयोग ने सैनी सरकार से मांगा जवाब!

चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के आरोपों के संबंध में मंगलवार दोपहर (28 जनवरी) तक हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता बाधित हुई है।

Image

'हरियाणा ने किया दिल्ली का पानी जहरीला' AAP का आरोप

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा सरकार को हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के संबंध में मंगलवार दोपहर (28 जनवरी) तक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, ऐसा सूत्रों के हवाले के कहा जा रहा है, सूत्रों ने बताया कि यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता बाधित हो गई है।

यह निर्देश दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत एक ज्ञापन के बाद आया, जिसमें भाजपा शासित हरियाणा सरकार पर दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले जानबूझकर यमुना के पानी को प्रदूषित करने का आरोप लगाया गया था।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला किया, कहा- 'इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी थी। अगर दिल्ली की जनता BJP को वोट नहीं दे रही, तो क्या दिल्ली की जनता को ज़हर मिला पानी पिलाकर मार दोगे? हरियाणा से आने वाले पानी में वहाँ की बीजेपी सरकार ज़हर मिलाकर भेज रही है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूँ कि जब तक केजरीवाल है, दिल्लीवालों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। बीजेपी वालों, इतना भी मत गिरो।'

'दिल्ली के 30 प्रतिशत निवासियों को पानी की कमी का खतरा'

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक होने के कारण दिल्ली के 30 प्रतिशत निवासियों को पानी की कमी का खतरा है उन्होंने कहा, 'अमोनिया युक्त पानी ने दिल्ली के तीन प्रमुख जल उपचार संयंत्रों-वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया है।' आतिशी ने आरोप लगाया कि 'हरियाणा की कार्रवाई आगामी चुनावों को प्रभावित करने के लिए राजनीति से प्रेरित है।'

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आप के आरोपों का जवाब दिया और दावों को 'निराधार' बताया। सीएम सैनी ने कहा कि 'केजरीवाल की इच्छा शक्ति की कमी है। दिल्ली में जब वो पानी का डिस्ट्रिब्यूशन ही ठीक नहीं कर पाए। मंच से पानी फ्री देने का वादा कर दिया। आज भी दस साल की आप सरकार के रहते हुए दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं...'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article