Delhi Assembly Election 2025: उत्तर पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, पानी विवाद पर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

PM Modi Election Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में घोंडा विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए यमुना नदी और पानी विवाद पर दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया।

PM Modi Election Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों गृह मंत्री और सीएम योगी ने कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद आज यानी बुधवार, 29 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में यमुना के खादर में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने यमुना नदी और पानी पर हुए विवाद पर बात की।

PM Modi

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली

पानी विवाद पर पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा की दिल्ली में सरकार बनने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोगों के घरों में साफ जल भेजा जाएगा। पीएम ने कहा कि जब हिंदुस्तान के गरीबों के घर में नल से जल पहुंच सकता है तो दिल्ली के हर घर में भी नल से साफ पानी भाजपा सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को टैंकर माफिया के भरोसे छोड़ दिया गया है। यमुना की सफाई नहीं की जा रही है।

End of Feed