दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल, ओवैसी ने मुस्तफाबाद से बनाया उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections 2025: असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। ताहिर हुसैन के परिवार ने मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की और एआईएमआईएम में शामिल हो गए।

tahir hussain

जेल में बंद ताहिर हुसैन

ओवैसी ने 'एक्स' पर एक फोटो शेयर कर ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से एआईएमआईएम का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो गए हैं और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार होंगे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज मुझसे मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए।

End of Feed