दिल्ली

दिल्ली में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला, तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई; दो की हालत गंभीर

दक्षिणी दिल्ली में मूलचंद फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार शिवम और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए-

Image

दिल्ली में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली में मूलचंद फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात एक मोटरसाइकिल के सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा जाने से उस पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिवम और गोविंद, विवाह समारोहों में वेटर का काम करते हैं और उनके मेडिकल परीक्षण के अनुसार, दुर्घटना के समय वे शराब के नशे में थे।

तेज रफ्तार से आ रही बाइक खंभे से टकराई

जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने को इस घटना की सूचना मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। घायलों की पहचान शिवम (29) पुत्र सहदेव और गोविंद (27) के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’’

नशे में धुत था चालक

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि शिवम और गोविंद दोनों ही विवाह समारोहों में वेटर का काम करते हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी मेडिकल जांच से दुर्घटना के समय उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article