Delhi: वेस्‍ट दिल्‍ली में शनिवार से खत्‍म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, खुलने जा रहा है एक माह से बंद यह सेतु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 02:02 PM IST

Delhi: सेंट्रल दिल्‍ली और वेस्‍ट दिल्‍ली को कनेक्‍ट करने वाला जनक सेतु फ्लाईओवर 37 दिनों बाद खुलने जा रहा है। धौला कुआं से जनकपुरी जाने वाला कैरिज –वे को कल ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की तरफ से वेस्ट दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • धौला कुआं से जनकपुरी जाने वाला कैरिज -वे हो गया था डैमेज
  • एक फरवरी से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था यह कैरिज-वे
  • दिल्ली कैंट होते हुए वेस्ट दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को राहत


Delhi: सेंट्रल दिल्‍ली से वेस्‍ट दिल्‍ली की तरह जाने वाहन चालकों के लिए राहतभरी खबर है। अब इन वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। पीडब्‍ल्‍यूडी ने बीते करीब 37 दिनों से बंद पड़े जनक सेतु के एक कैरिज-वे को खोलने की घोषणा कर दी है। इस कैरिज-वे को कल यानी 11 मार्च को दोबारा से वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली की तरफ से आने वाले और कैंट दिल्‍ली से होकर वेस्ट दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

delhi traffic alert

जनक सेतु कल से खुलेगा

बता दें कि जनक सेतु का धौला कुआं से जनकपुरी जाने वाला कैरिज -वे डैमेज हो गया था। इसके रिपेयर के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक फरवरी से ट्रैफिक को यहां पर ब्‍लॉक कर दिया था। उस समय पीडब्‍ल्‍यूडी ने बताया था कि, 6 लेन चौड़े इस फ्लाईओवर को 21 दिनों के लिए बंद कर रिपेयर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन रिपेयर कार्य में एक माह से ज्‍यादा का समय लग गया। इस दौरान यहां से होकर गुजरने वाले हजारों वाहनों को दूसरे वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ड किया गया था। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कैरिज-वे का रिपेयरिंग कार्य तो समय पर पूरा हो गया था, लेकिन इसमें लगाए गए सीमेंट के सूखने में काफी लंबा वक्‍त लग गया।

End of Feed