Delhi Air Pollution: दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब, 300 पार दर्ज हुआ AQI, विवेक विहार में सबसे प्रदूषित हवा

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में जहर खुला हुआ है। आज सुबह राजधानी का एक्यूआई 300 पार पहुंच गया। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई विवेक विहार में 359 दर्ज किया गया। जिसे बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 313 था। पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई का स्तर तेजी से बढ़ा है, जो एक बुरी स्थिति की ओर इशारा करता है। प्रदूषण में ये बढ़ोतरी खराब मौसम के कारण हुई है, जिसने स्थिति को और खराब बना दिया है।

Delhi pollution (1)

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI

सोमवार सुबह तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई की चिंता बढ़ाने वाली रीडिंग मिली। आनंद विहार में एक्यूआई 357 था, जबकि अशोक विहार में 335 था। वहीं, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, पटपड़गंज और वजीरपुर जैसे इलाकों में एक्यूआई 322 से 347 के बीच रहा। इस बीच, विवेक विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जो दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को दिखाता है। आर के पुरम, चांदनी चौक और नजफगढ़ जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 300 से ऊपर रहा, जिससे इन इलाकों को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया।

End of Feed