दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज बारिश होने के आसार

आज का मौसम दिल्ली, 3 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव आने वाला है। आज दिल्ली में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में गिरावट होने और ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम हो गया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास हो रहा है। लेकिन आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के बाद दिन के तापमान में कमी आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

दिल्ली में आज हल्की-फुल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 4 फरवरी को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जिसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

पालम रहा सबसे ठंडा शहर

दिल्ली में रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमीस्तर 98 से 54 फीसदी रहा। रविवार को दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article